Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मल्लिका साराभाई ने मोदी पर निशाना साधा

Published

on

Loading

In Search of Goddess - Mallika 6अहमदाबाद| मशहूर नृत्यांगना एवं नृत्य निर्देशक मृणालिनी साराभाई की बेटी सामाजिक कार्यकर्ता मल्ल्किा साराभाई ने गुरुवार को मां के निधन पर शोक व्यक्त न करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। मल्लिका ने फेसबुक पर कहा कि गुजरात से संबंध रखने वाले मोदी ने उनकी 97 वर्षीय मां की मृत्यु पर शोक व्यक्त क्यों नहीं किया।

मल्लिका ने कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री जी। आप मेरी राजनीति से नफरत करते हैं और मैं आपकी राजनीति से, लेकिन मृणालिनी साराभाई ने 60 वर्षो तक दुनिया में देश की संस्कृति को जो बढ़ावा दिया उसका इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। उन्होंने दुनिया में हमारी संस्कृति की एक लौ जलाई।”

उन्होंने कहा, “उनके निधन पर आपके मुंह से कुछ न निकलना आपकी मानसिकता को दर्शाती है। आप मुझसे कितना नफरत करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री के नाते आपको उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए। लेकिन आप ने ऐसा नहीं किया। शर्मनाक।” मल्लिका साराभाई ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में राज्य में हुए 2002 के सांप्रदायिक दंगों के लिए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी पर लगातार हमले किए हैं। मृणालिनी साराभाई को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रादेशिक

बिहार के नालंदा में जदयू नेता की धारदार हथियार से हत्या, चुनाव के दौरान बने थे पोलिंग एजेंट

Published

on

Loading

नालंदा। बिहार के नालंदा में सोमवार को अपराधियों ने जदयू के एक नेता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। एनडीए प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला परवलपुर थाना के माऊआ गांव का है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई है।

अनिल के परिजनों ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नालंदा के पुलिस अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस हर बिन्दुओं पर जांच कर रही है। दोषी चाहे जो भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अनिल शौच के लिए आज सुबह खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। यह पोलिंग एजेंट भी बने थे इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

Continue Reading

Trending