Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इराक में अमेरिका के 3 नागरिकों का अपहरण

Published

on

Loading

बगदाद। इराक के बगदाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने अमेरिका के तीन नागरिकों का अपहरण कर लिया। इराक की समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि बगदाद के दौरा जिले में एक अनुवादक के घर में तीन अमेरिकी नागरिक मौजूद थे, तभी सैन्य वर्दियां पहने बंदूकधारियों का एक समूह घर में घुसा और तीनों को अपने साथ ले गया। ये लोग सैन्य प्रशिक्षुक थे।

जिस अनुवादक ने तीनों अमेरिकी नागरिकों को अपने घर पर बुलया था। उसका भी अपहरण कर लिया गया है।

इससे पहले अरब के समाचार चैनल ‘अल अरबिया’ ने बगदाद में तीन अमेरिकी नागरिकों के अपहरण की खबर दी थी लेकिन इन लोगों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि वह अपने नागरिकों के अपहरण की खबर से वाकिफ हैं और उनका पता लगाने के लिए इराक प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending