Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

गाबा मैदान पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा गाबा मैदान पर एकदिवसीय मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे एकदिवसीय मैच में 124 रनों की पारी खेली। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर ने इस मैदान पर भारत के लिए सबसे अधिक 91 रनों की पारी खेली थी।

सचिन ने यह पारी 2008 में खेली थी। उससे पहले भी इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी सचिन के ही नाम थी। सचिन ने 2004 में 86 रन बनाए थे लेकिन सचिन से पहले 2004 में यहां सौरव गांगुली ने 61 रन बनाए थे। रोहित गाबा मैदान पर शतक पूरा करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। वह आस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएस लक्ष्मण आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके हैं। रोहित ने वाका मैदान पर हुए पहले मैच में भी शतक लगाया था। यह इस टीम के खिलाफ उनका पांचवां शतक है। रोहित ने चार शतक आस्ट्रेलिया में और एक शतक भारत में लगाया है। वह इस टीम के खिलाफ उसी के घर में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद लक्ष्मण का नाम है। यही नहीं, रोहित ने सबसे कम 20 पारियों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगााए हैं। सचिन ने भी इस टीम के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं लेकिन ये शतक 21 पारियों में बने हैं।

खेल-कूद

BCCI ने लगाया बैन, IPL के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, जानें वजह

Published

on

Loading

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। हार्दिक अब आईपीएल के अगले सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन अपने लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें इस सीजन के भी मैच नहीं खेलना है, ऐसे में हार्दिक पांड्या अगले सीजन में अपना पहला मैच मिस करेंगे और उन्हें उस मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा।

दरअसल हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन पहले ही दो मैचों में स्लो ओवर रेट के नियमों को तोड़ चुकी है। ऐसे में तीसरी बार ऐसा करने पर टीम के कप्तान पर बैन लगाया जाता है।

आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था। उनके लिए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया। हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा। हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान इस सीजन से पहले तक काफी शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन 2024 में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार मुकाबले ही जीत सकी और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहे। उन्हें अपने आखिरी मैच में भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा है।

Continue Reading

Trending