Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘द रेवनन्ट’, ‘जॉय’ भारत में जल्द रिलीज

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| गोल्डन ग्लोब अवार्ड से नवाजी गईं हॉलीवुड फिल्म ‘द रेवनन्ट’ और ‘जॉय’ भारत में जल्द रिलीज होंगी। एक बयान में कहा गया कि भारतीय फिल्म प्रोडक्शन एवं फिल्म वितरण कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज ‘जॉय’ को 22 जनवरी और ‘द रेवनन्ट’ को 26 फरवरी को रिलीज करेगी।

73वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में ‘द रेवनन्ट’ ने बेस्ट ड्रामा फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (लियोनाडरे डिकैप्रियो) और सर्वश्रेष्ट निर्देशक (एलेहांद्रो गोंसालेस इनयारिटू) तीन पुरस्कार अपने नाम किए थे।

वहीं, मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को बेस्ट एक्ट्रेस फॉर बेस्ट परफॉर्मेस इन मोशन पिक्चर, म्यूजिकल और कॉमेडी अवार्ड (जॉय) से नवाजा गया था।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending