Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उत्तर भारत में कोहरे के चलते 71 ट्रेनें रद्द

Published

on

देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा, 71 ट्रेनें रद्द, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, भारत मौसम विज्ञान विभाग

Loading

नई दिल्ली| देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा होने की वजह से 71 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। उत्तरी रेलवे ने बताया कि अन्य 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। दिल्ली के हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान सेवाएं कोहरे से अछूती रहीं। रेलवे ने एक बयान में कहा कि देरी से चल रही ट्रेनों में हावड़ा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।” दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

लोकसभा चुनाव: यूपी की 13 सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज देशभर की 96 सीटों पर मतदान जारी है। आज जिन सीटों पर मतदान है उनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, उत्तर प्रदेश की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीट शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 8-8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होना है।यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव जिस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, उस पर भी आज ही वोटिंग है। यूपी में आज शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा,सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग हैं।

ये 4 सीटें हैं हाई प्रोफाइल

खीरी

खीरी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा का मुकाबला समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा और बसपा के अंशय कालरा से है।

कन्नौज

कन्नौज से यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 12 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुब्रत पाठक से है। बसपा ने यहां से इमरान बिन जफर को उतारा है।

इटावा

इटावा में बीजेपी से पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया चुनावी मैदान में हैं। गठबंधन की ओर से सपा के जितेंद्र दोहरे और बसपा से पूर्व सांसद सारिका सिंह बघेल चुनाव लड़ रही हैं।

उन्नाव

उन्नाव में मौजूदा सांसद साक्षी महराज बीजेपी से फिर चुनावी मैदान में हैं। इंडिया-गठबंधन से सपा के टिकट पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन प्रत्याशी हैं। बसपा ने अशोक कुमार पांडेय को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Continue Reading

Trending