Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Published

on

श्रीलंकाई नौसेना, 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार, जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप, थलाई-मन्नार के उत्तर पश्चिम, डेफ्ट द्वीप के उत्तरी जल सीमा

Loading

कोलंबो| श्रीलंका की नौसेना ने जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में मंगलवार को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, थलाई-मन्नार के उत्तर पश्चिम और डेफ्ट द्वीप के उत्तरी जल सीमा में मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त कर ली गई है। नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को मत्स्यपालन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस सप्ताह की यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले द्वीप के पूर्वी समुद्री क्षेत्र में अवैध शिकार के लिए 31 दिसंबर को श्रीलंकाई नौसेना ने 29 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

श्रीलंका और भारत लंबे समय से मछुआरों के मुद्दे हल करने की कवायद में लगे हुए हैं। दोनों ही तरफ के मछुआरे अवैध रूप से एक-दूसरे देश की समुद्री सीमा में दाखिल होने की वजह से गिरफ्तार होते रहते हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बार-बार घट रही गिरफ्तारी की ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। लेकिन श्रीलंका सरकार अपने इस रुख पर कायम है कि वह भारतीय मछुआरों को अपनी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने की अनुमति नहीं देगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending