Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में 99 प्रतिशत मतदान

Published

on

Loading

बेंगलुरू| कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के सभी 25 निर्वाचन क्षेत्रों में रविवार को रिकॉर्ड 99 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग अधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया, “मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। मतदान की आठ घंटे चली यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। राज्यभर की 25 विधान परिषदों में कुल 107,123 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की दर 99 प्रतिशत रही।”

मतगणना 30 दिसंबर को की जाएगी।

चुनाव में आठ महिलाओं सहित कुल 125 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 सीटों और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

75 सदस्यीय विधान परिषद में कांग्रेस की 28 सीटें हैं, जबकि भाजपा की 30, जेडीएस की 12 सीटे हैं। वहीं चार निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि एक सीट खाली है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending