Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ के विरोध से रणवीर आहत

Published

on

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', कई शहरों में विरोध प्रदर्शन, रणवीर काफी निराश, पेशवा बाजीराव प्रथम के चित्रण

Loading

मुंबई| दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के खिलाफ कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस वजह से रणवीर काफी निराश हैं। रणवीर ने यहां कहा, “जब आपका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का न हो और फिर भी लोग आपका विरोध कर रहे हों तो नकारात्मक भावनाएं आती हैं। आप लोगों के मनोरंजन और अच्छी फिल्म के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं और फिर इस तरह की नकारात्मकत चीजें होती हैं, तो सच में बुरा लगता है।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीब 200 कार्यकर्ताओं के द्वारा फिल्म में पेशवा बाजीराव प्रथम के चित्रण और उस युग के अन्य पहलुओं पर आपत्ति जताए जाने और विरोध-प्रदर्शन के कारण शुक्रवार को पुणे में फिल्म के करीब पांच शो रद्द कर दिए गए।

फिल्म का विरोध करने वालों का कहना है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है। फिल्म में रणवीर को जनता के सामने नृत्य करते और बाल संवारते दिखाया गया है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाजीराव अपने कर्तव्यों के निर्वहन और युद्ध में इतने व्यस्त रहते थे कि उनके पास यह सब करने का वक्त ही नहीं था। इससे पहले बाजीराव के वंशजों के एक समूह ने फिल्म में ‘मलहारी’ और ‘पिगा’ गीतों में नृत्य प्रस्तुति पर आपत्ति और विरोध जताया था।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।

Continue Reading

Trending