Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कर्टनी कॉक्स, मैथ्यू पेरी के बीच कुछ तो है

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस| लोकप्रिय टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में रोमांस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री कर्टनी कॉक्स और अभिनेता मैथ्यू पेरी के बीच डेटिंग की खबरें हैं। दोनों कलाकार हिट टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ में प्रेमी जोड़े से विवाह के बंधन में बंधे दंपत्ति की भूमिका निभा चुके हैं।

कॉक्स की दिसंबर की शुरुआत में रॉक बैंड ‘स्नो पेट्रोल’ के सदस्य जॉनी मैकडेड से सगाई टूट गई थी, वहीं मैथ्यू भी 2012 में अपनी प्रेमिका लिजी कैप्लन से संबंध समाप्त कर चुके हैं। इसके बाद से दोनों ही स्टार सिंगल हैं।

‘स्टार मैगजीन’ के मुताबिक, जॉन मेकडेड के साथ संबंध टूटने के बाद कॉक्स की मैथ्यू के साथ नजदीकी बढ़ी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “इसमें हैरानी की बात नहीं है सगाई टूटने के बाद मैथ्यू वह पहले शख्स थे, जिसे कॉक्स ने फोन कर सारी बात बताई।”

कॉक्स और मैथ्यू पहले भी कई मौकों पर बुरे समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

एक सूत्र ने बताया कि दोनों ही अपने ही रिश्ते को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं और वह जल्द ही सार्वजनिक रूप से भी इसकी पुष्टि नहीं करना चाहते।

हालांकि, वेबसाइट ‘गॉसिप कॉप’ ने अपने सूत्र का हवाला देते हुए इस खबर का खंडन किया और इसे गलत बताया है।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending