Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

धोनी ‘एम.एस.धोनी..’ के सेट पर पहुंचे

Published

on

Loading

मुंबई| देश की क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के सेट पर पहुंचे। फिल्म में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर धोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ऑन स्क्रीन धोनी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।

अनुपम खेर ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “हमारा कैमरा अटेंडेंट एम.एस. धोनी से मिलकर खुश है। वह अपने जीवन पर आधारित फिल्म के सेट पर आए थे।”

‘द शौकीन्स’ के अभिनेता रांची में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह अपने निजी और पेशेवर जिंदगी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं।

फिल्म में सुशांत धोनी के किरदार में नजर आएंगे।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending