Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

पहले अभिनेत्रियां नहीं करती थीं व्यायाम : शिल्पा शेट्टी

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेत्री और व्यवसायी शिल्पा शेट्टी का कहना है कि उन्होंने जब ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा था तब अभिनेत्रियों में अपने शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम करने का चलन नहीं था। शिल्पा ने कहा, “आजकल हर कोई फिट है, लेकिन जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा, तब बेहद कम अभिनेत्रियां ही फिटनेस का ख्याल रखती थीं। उस समय के चलन के मुताबिक ज्यादा पतली अभिनेत्रियों को पसंद नहीं किया जाता था।”

शिल्पा के मुताबिक, “कुछ निर्माता तो यह चाहते थे कि मैं थोड़ा वजन बढ़ा लूं।”

शिल्पा ने ये बातें परिणीति चोपड़ा के वजन कम करने से संबंधित सवाल के जवाब में कही।

शिल्पा ने कहा, “आज के दौर में लोग फिटनेस को लेकर जागरूक हो गए हैं और कई तरीके भी आ गए हैं जिनके जरिए फिट रहा जा सकता है। जरूरी है कि इस बात के प्रति भी जागरूकता लाई जाए कि अच्छे आहार की मदद से आप फिट रह सकते हैं।”

शिल्पा ने खानपान को लेकर ‘द ग्रेट इंडियन डाइट’ भी लिखी है। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए तनाव दूर करना भी जरूरी है।

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending