Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रजनीकांत चेन्नई के लिए प्रशंसकों के प्रयासों से गौरवान्वित

Published

on

Loading

मुंबई| मेगास्टार रजनीकांत का कहना है कि बाढ़ प्रभावित चेन्नई की मदद के लिए उनके प्रशंसकों ने जो एकजुट कोशिश की, उससे उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। रजनीकात ने ट्वीट कर कहा, “चेन्नई के लिए मदद के वक्त खड़े मेरे सभी प्यारे प्रशंसकों को तहेदिल से शुक्रिया। इससे अधिक खुशी और गर्व किसी बात से नहीं हुई।”

रजनीकांत 12 दिसम्बर को 64 साल के हो गए। इससे पहले उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने को कहा था। हालांकि प्रशंसकों को उन्होंन जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने से नहीं रोका।

अभिनेता ने प्रशंसकों के इस प्यार से अभिभूत होकर ट्वीट किया, “मेरे सह-कलाकारों, दोस्तों, शुभचितकों और मेरे प्यारे प्रशंसकों को सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

तमिलनाडु और कई अन्य इलाकों में पिछले कुछ सप्ताहों से भारी बारिश हो रही थी। हालांकि, बारिश रुक गई है, लेकिन इसके कारण कई स्थानों पर पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालांकि जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending