Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राष्ट्रीय “रक्तदान अभियान” का आयोजन करेगा एचडीएफसी बैंक

Published

on

राष्ट्रीय “रक्तदान अभियान”, एचडीएफसी बैंक, रक्तदान शिविरों का आयोजन

Loading

मुंबई। एचडीएफसी बैंक 11 दिसंबर को देश भर में रक्तदान अभियान का आयोजन करेगा। एचडीएफसी बैंक का यह वार्षिक आयोजन अब अपने नौवें वर्ष में पहुँच गया है। इस साल एचडीएफसी बैंक जीवन बचाने वाली इस पहल का हिस्सा बनने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ अधिक शहरों और कस्बों में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है। बैंक देश भर के 930 शहरों और कस्बों में 2,000 से अधिक केंद्रों में रक्तदान शिविरों की स्थापना करेगा। इस साल से एचडीएफसी बैंक कंपनियों के पास भी जा रहा है और उनके परिसरों में रक्तदान शिविर लगा रहा है। इस पहल में 200 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की है, जिनमें भारतीय उद्योग जगत के कुछ सबसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक तीन साल से कॉलेज परिसरों में भी रक्तदान शिविरों की स्थापना करता रहा है। कॉलेजों में युवाओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया से उत्साहित हो कर एचडीएफसी बैंक इस साल 750 से अधिक कॉलेज परिसरों में रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगा। एचडीएफसी बैंक के रक्तदान अभियान में हिस्सा लेने वाले कॉलेज छात्रों की संख्या 2012 के 20,507 से बढ़ कर 2013 में 41,304 और 2014 में 67,871 हो गयी थी।

बैंक ने इस अभियान में तकनीकी सहायता के लिए 2000 से अधिक स्थानों पर स्थानीय अस्पतालों और और ब्लड बैंकों से तालमेल किया है। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अनुसार एक देश को अपनी दस फीसद आबादी के बराबर न्यूनतम रक्त स्टॉक की जरूरत होती है। इसके मुताबिक भारत को 1.2 करोड़ यूनिट खून की जरूरत है, जबकि हम 90 लाख यूनिट खून ही एकत्र कर पाते हैं। एचडीएफसी बैंक ने यह पहल 2007 में शुरू की थी। उस वर्ष 4000 से अधिक स्वयंसेवियों ने इस मकसद को सफल बनाने में अपना योगदान किया था। उसके बाद से इन शिविरों की संख्या बढ़ती गयी है। वर्ष 2014 में बैंक ने 913 स्थानों पर 1987 संग्रह केंद्रों से 1,55,599 भागीदारों से 1,28,642 रक्त यूनिट का संग्रह किया।

एचडीएफसी बैंक के कंट्री हेड-ऑपरेशंस भावेश जवेरी ने इस अवसर पर कहा, हमें साल दर साल काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस साल हम न केवल अधिक कॉलेज परिसरों को, बल्कि कंपनियों को भी जोड़ रहे हैं, जिससे आवश्यकता के समय रक्त चढ़ाये जाने के लिए उपलब्ध होना सुनिश्चित हो। सामाजिक रूप से जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में हम रक्त की माँग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करना चाहते हैं। हम मानते हैं कि आवश्यकता के समय रक्त नहीं मिल पाने के चलते लोगों की जिंदगी नहीं जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending