अन्तर्राष्ट्रीय
होलांद, ओबामा ने आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता जताई
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कैलिफोर्निया गोलीबारी में इस्लामिक स्टेट (आईएस) समर्थक आतंकवादियों के खात्मे के बाद शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने फोन पर चर्चा के दौरान एकजुट होकर आतंकवाद का मुकबला करने की प्रतिबद्धता जताई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, होलांद ने कैलिफोर्निया के सान बर्नार्डिनो के इनलैंड रीजनल सेंटर में दो हमलावरों द्वारा गोलीबारी करने की घटना पर फ्रांस के अमेरिका के साथ खड़े होने की बात कही। कैलिफोर्निया गोलीबारी की घटना के तीन दिन बाद आईएस ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। फ्रांस अमेरिका के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना से जुड़ने वाला पहला देश है।
अन्तर्राष्ट्रीय
कुवैत के मंगाफ शहर में इमारत में आग से 43 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर भारतीय
कुवैत सिटी। कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार सुबह एक इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर भारतीय हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दक्षिणी कुवैत के मंगाफ शहर में एक इमारत में आग लगी। इस इमारत में भारत और एशिया के मजदूर रहते हैं।
इस हादसे में 40 भरतीयों समेत 43 लोग मारे गए है और करीब 30 लोग घायल हैं। मेजर जनरल रशीद हमद ने कहा कि घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे अधिकारियों को दी गई, इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग एक फ्लैट के किचन से शुरू हुई और पूरी इमारत में फैल गई। जिस इमारत में आग लगी है, वह केरल के रहने वाले एक शख्स की है। इमारत में भी ज्यादातर दक्षिण भारत के ही लोग थे। मरने वाले दस भारतीय नागरिकों में से भी पांच केरल के थे। कुवैत के उप प्रधान मंत्री फहद यूसुफ अल सबा ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस कमांडर ने स्टेट टीवी को बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें मजदूरों के क्वार्टर बने हैं। हादसे के समय भी वहां बड़ी संख्या में श्रमिक यहां मौजूद थे। दर्जनों लोगों को बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्य से आग से निकलने वाले धुएं के कारण कई लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। कुवैती स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण लगभग 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।उधर इस घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुःख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा सदमा लगा है। कथित तौर पर 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं।’
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल1 day ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
-
नेशनल2 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका