Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के लिए उलटी गिनती : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम दिल्ली व बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के ही तर्ज पर हैं, जहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस राज्य के 31 में से 21 जिला पंचायत में जीत दर्ज करा चुकी है।

सिंघवी ने कहा कि उनकी पार्टी ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के तालुका में भी जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, “हम हर जगह निरंतर भाजपा की हार देख रहे हैं, चाहे वह दिल्ली, बिहार या अब गुजरात हो।” उन्होंने कहा कि पार्टी ने मतदान से पहले मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा, “यदि आप विधानसभा सीटों के संदर्भ में विश्लेषण करें, तो भारी संख्या में तालुका व पंचायत सीटें हमारे खाते में गई हैं।” नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में आनंदी बेन पटेल के सत्ता पर काबिज होने के बाद उनके लिए लोकप्रियता की यह पहली परीक्षा थी।

नेशनल

एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

सैफई। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए ने भले सरकार बना ली हो लेकिन वहां खुश कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद जनता में भी खुशी का एहसास नहीं है।

केंद्र में सरकार बनाने वालों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने नए मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि ये जैसे 2024 साल बदला है, समय बदला है, ऐसे ही आगे सबकुछ बदला दिखाई देगा।

उन्होंने कहा अगर एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो निश्चित है कि देश में कुछ ना कुछ नया होता। केंद्र में नवगठित एनडीए सरकार से देशवासियों को कुछ भी नया नहीं मिलने वाला है। अगर यही हाल रहा तो उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। करहल विधानसभा सीट छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बात की। दो जगह से जीत पर एक जगह की सीट छोड़ने पड़ेगी। आपके सामने बहुत जल्द निर्णय होगा। –

Continue Reading

Trending