Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अश्वेत को गोली मारने पर विवाद के बाद शिकागो पुलिस प्रमुख हटाए गए

Published

on

Loading

शिकागो| अमेरिका के शिकागो शहर में एक श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा अश्वेत किशोर को गोली मारने का वीडियो जारी होने के बाद पैदा हुए विवाद के मद्देनजर शिकागो के पुलिस प्रमुख गैरी मैक्कार्थी को पद से हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शिकागो के मेयर रैम इमैनुएल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मैक्कार्थी को मंगलवार को उनके पद से हटा दिया गया।

मेयर ने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण एवं पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर नजर रखने के लिए शिकागो के पांच ‘प्रतिष्ठित व्यक्तियों’ को नियुक्त किया है। साथ ही एक कार्य बल का भी गठन किया है।

यह घोषणा पुलिस अधिकारी जैसन वैन डाइक पर 17 वर्षीय लकान मैक्डोनाल्ड की हत्या के आरोप के एक सप्ताह बाद की गई है।

मैक्डोनाल्ड की हत्या का वीडियो जारी होने के बाद यहां तनाव फैल गया, जिसमें पुलिस अधिकारी को उनसे भाग रहे मैक्डोनाल्ड को 16 बार गोली मारते दिखाया गया है।

इस घटना के विरोध में शुक्रवार को 1,000 से अधिक लोगों ने शिकागो में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक के इस्तीफे की मांग की।

शिकागो के मेयर ने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए वह भी पुलिस अधीक्षक के समान ही जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा, “मैं जिम्मेदार हूं। मैं जिम्मेदारी से भाग नहीं रहा हूं। यह समस्या का अंत नहीं है, यह समाधान की शुरुआत है।”

कार्य बल के गठन का उद्देश्य अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक के पुलिस विभाग में लोगों के विश्वास को फिर से बहाल करना है।

पुलिस अधिकारी वैन डाइक को सोमवार को 15 लाख डॉलर के मुचलके पर जेल से रिहा कर दिया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending