Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में बच्चों का जीवन खतरे में : यूनिसेफ

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि नेपाल में सर्दियों के मौसम में तेल, भोजन, दवाइयों और अन्य चीजों की आपूर्ति की कमी से करीब 30 लाख बच्चों का जीवन खतरे में है। ये 30 लाख बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं।

पिछले 10 सप्ताहों में नेपाल के नए संविधान को लेकर फैली अशांति के कारण देश की दक्षिणी सीमा पर महत्वपूर्ण वस्तुओं के आयातों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सोमवार को जारी रिपोर्ट से पता चला है कि सरकार के क्षेत्रीय दवा केंद्रों में पहले से ही तपेदिक के टीकों की कमी चल रह है, जबकि अन्य दवाइयां भी कम ही रह गई हैं।

यूनिसेफ ने आगाह किया था कि नेपाल में बच्चे अप्रैल में आए भीषण भूकंप की त्रासदी से अब तक उठ नहीं पाए हैं। इस महीने, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने नेपाल-भारत की सीमा पर आवश्यक आपूर्ति में लगे अवरुद्ध पर चिंता जताई थी और सभी को बिना कोई देरी किए इन प्रतिबंधों को हटाने के लिए कहा था।

तेल की कमी के कारण लोगों को लकड़ी पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे निमोनिया के मामले भी बढ़ सकते हैं। यूनिसेफ ने कहा कि पिछले साल नेपाल में करीब 800,000 बच्चों को निमोनिया हुआ था और लगभग 5,000 बच्चों की मौत हो गई थी। यूनिसेफ के दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक करीन हुलशोफ ने कहा कि वर्तमान में बच्चे जिस दुर्दशा का सामना कर रहे हैं, वह सर्दियों में और भी खराब हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “बच्चों को बिमारी, ठंड और भूख से बचाना जरूरी है। यूनीसेफ ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए नेपाल में आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए कहा है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending