Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीओपी-21 में होलांद ने मोदी का स्वागत किया

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस की राजधानी में जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने सोमवार को स्वागत किया। दुनिया के विभिन्न देशों के नेता इस सम्मेलन में शिरकत करने यहां पहुंचे हैं। पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन को कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी-21) के नाम से भी जाना जाता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “आज सुबह मोदी का राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने स्वागत किया।”

इंडियन पवेलियन के उद्घाटन के बाद नरेंद्र मोदी काफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी) 21 के उद्घाटन सत्र को सोमवार शाम संबोधित करेंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending