Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रियो ओलंपिक खेलों के शुभंकर के नाम विनिसियस और टॉम

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो शहर में 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों के शुभंकर का नाम विनिसियस रखा गया है। वहीं, पैरालम्पिक खेलों के शुभंकर को टॉम नाम दिया गया है। तीन हफ्ते तक हुए ऑनलाइन मतदान के बाद दोनों नामों का चुनाव किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आयोजकों ने रविवार को बताया कि इन नामों के समर्थन में 323,327 मत पड़े। यह दोनों नाम ब्राजीलियाई संगीत क्षेत्र के दो महान कलाकार विनिसियस डी मोराएस और टॉम जोबिम के नाम पर रखा गया है।

पीले रंग का विनिसियस शुभंकर ब्राजील के समृद्ध वन्य- जीव का प्रतिनिधित्व करता है। टॉम का रंग प्रमुख रूप से नीला और हरा है और इसका सिर पत्तियों से ढका हुआ है जो देश की समृद्ध वनस्पति का प्रतिक है।

उल्लेखनीय है कि पहली बार किसी दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में ओलंपिक खेल का आयोजन होने जा रहा है। यह खेल 2016 में 5 से 21 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending