Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल की पदयात्रा शुरू

Published

on

Loading

सहारनपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ जीत हासिल करने वाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अब उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के लिए व्यापक समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। इसी के तहत उन्होंने सोमवार को सहारनपुर के पिलखनी से पदयात्रा शुरू की, जो सात किलोमीटर तक चलेगी। राहुल गांधी की पदयात्रा पटनी में समाप्त होगी। सात किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान वह रास्ते में कई नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करेंगे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

पदयात्रा में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, उप्र के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप्र विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर सहित कई लोग हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। वह किसानों से मिलकर उनकी समस्यओं के बारे में जानेंगे। किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। भूमि अधिग्रहण मुद्दे पर भी वह किसानों से बातचीत करेंगे। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार पर किसानों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि आज किसानों की हालत सबसे अधिक खराब है। उन्हें उपज का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा। उनकी पहली लड़ाई सहारनपुर से शुरू हो रही है, जो लंबी चलेगी। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि किसान बेहाल हैं। किसानों को उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है, इसलिए किसानों का दुख दर्द जानने के लिए ही राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले हैं।

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending