Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हुमा, ममूटी ने ‘व्हाइट’ की शूटिंग शुरू की

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने लंदन में निर्देशक उदय अनन्थन की मलयालम फिल्म ‘व्हाइट’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में ममूटी एक बुढ़े अरबपति की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक युवती से प्यार करने लगते हैं।

निर्देशक उदय अनंतन ने एक बयान में कहा है, “हाल ही में आई फिल्म ‘पाथेमारी’ के बाद, ममूटी की वापसी हो रही है और पहली बार ममूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक साथ पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगे।”

इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुनील लुल्ला ने कहा, “सुपरस्टार ममूटी के साथ यह दूसरी फिल्म है और हम मलयालम फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने के लिए खुश हैं।”

यह फिल्म अनंतत, प्रवीण बालाकृष्णन और नंदिनी वालसन ने मिलकर लिखा है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending