Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में सैनिकों के अवशेष खोज निकालने वाला किसान सम्मानित

Published

on

Loading

हारबिन। चीन के एक किसान को मंगलवार को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जान गंवाने वाले रूस के चार सैनिकों के अवशेषों को खोज निकालने के लिए रूस के राष्ट्रीय मेडल से सम्मानित किया गया। ये सैनिक 1945 में जापान के आक्रमणकारियों से चीन की हिफाजत कर रहे थे। किसान लियू गुआंगलिन को यह पुरस्कार रशन एकेडमी ऑफ मिल्ट्री साइंसेज के अध्यक्ष मख्मुत गैरीव ने नाजी जर्मनी के खिलाफ सोवियत संघ को ग्रैट पैट्रिऑटिक युद्ध में मिली जीत की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रदान किया।

पूर्वोत्तर चीन के हीलोंगजियान प्रांत के मुदंजियांग शहर के निवासी लियू को अगस्त 2012 में हूओशाओ पर्वत पर पैर की एक हड्डी का कुछ हिस्सा मिट्टी में दबा मिला। उन्होंने अनहोनी की आशंका से उस जगह की खुदाई की और वहां एक पूरे शरीर के अवशेष को खोद निकाला। वह लगातार खुदाई करते रहे, जिसके बाद उन्हें वहां चार शवों के अवशेष मिले।

लियू के अनुसार, अवशेष के पास धातुओं की कुछ तश्तरियां मिलीं, जिस पर रूसी भाषा में कुछ लिखा था। वहां से हेल्मेट (शिरस्त्राण), बिल्ले, छुरी कांटे और चम्मचें मिलीं। उन्हें लगा कि ये रूसी सैनिकों के अवशेष हैं और इसलिए उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय सरकार को दी।

सभी सैनिकों के शवों के अवशेषों को मंगलवार को मुदंजियांग शहर के शहीद पार्क में दफना दिया गया।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending