Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में धूप, तापमान में गिरावट

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। आगे भी पारा गिरने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मेरठ, बरेली, मुरादाबाद सहित पश्चिमी उप्र के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.5 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 22.5 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending