Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बंगाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एच.ए. हालिम का निधन

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हाशिम अब्दुल हालिम का सोमवार को यहां एक नर्सिग होम में निधन हो गया। हालिम के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालिम पिछले काफी समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

हालिम (80) साल 1982 से 2011 तक पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रहे। 29 सालों तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सेवा देने वाले हालिम को सोमवार सुबह सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद शहर के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। हालिम के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे मृत घोषित किया गया।

मार्क्सावादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रतिष्ठित नेता हालिम जाने माने वकील थे और उन्होंने 1977-1982 तक राज्य के कानून एवं न्याय मंत्री के रूप में सेवा दी। हालिम के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ममता ने ट्वीट किया, “मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले हाशिम अब्दुल हालिम के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।” तृणमूल के महासचिव और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, “उनमें गजब का हास्य बोध था। वह सदन में तनाव की परिस्थितियों में भी अपनी बुद्धि और व्यंग्य से माहौल को हल्का बना देते थे। मैं उन्हें सिंगूर मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत का प्रयास करने वाले व्यक्ति के रूप में हमेशा अधिक याद रखूंगा।”

बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, “सदन के अध्यक्ष के तौर पर कई बार इसके सुचारु संचालन के लिए कुछ कड़े कदम उठाने पड़ते हैं और उन्होंने इसमें कोई संकोच नहीं किया, भले ही इसे किसी ने पसंद किया हो या नहीं।” राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता और माकपा के राज्य सचिव एस. कांत मिश्र ने कहा कि हालिम का निधन संसदीय लोकतंत्र के समर्थकों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending