Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आनंद दंपति खुदकुशी मामले में महाराष्ट्र जाएगी उप्र पुलिस

Published

on

Loading

लखनऊ। मशहूर फिल्म गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद और उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनंद द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में नामजद सभी 32 लोगों के बयान दर्ज करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र भी जाएगी। इस मामले के आरोपी सूबे के अपर पुलिस महानिदेशक कमलेंद्र के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि इस साल 15 अक्टूबर को संगीतकार संतोष आनंद के इकलौते बेटे संकल्प आनंद, उनकी पत्नी नरेश नंदिनी आनंद ने प्रदेश के कोसीकलां में मथुरा दिल्ली रेल लाइन पर सुबह खुदकुशी कर ली थी। संकल्प की कार से 11 पन्नांे का सुसाइट नोट मिला था, जिसमें उन्होंने उप्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (आवास निगम) कमलेंद्र प्रसाद, डीआईजी संदीप मित्तल सहित 32 लोगों पर 250 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने का आरोप लगाया था।

यह मामला जब पूरे देश में सुर्खियों में आया, तब पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में 32 आरोपियों को नामजद किया था। अभी तक तफ्तीश में सामने आया है कि संकल्प आनंद प्रकरण में नामजद 32 लोग दिल्ली, लखनऊ, महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य शहरों में रहते हैं। इसलिए अब इन लोगों से बयान लिए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending