Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमित शाह की सभा में दीवार गिरने से 10 लोग घायल

Published

on

Loading

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को एक चुनावी सभा के दौरान एक दीवार गिर जाने से 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, बगहा के बबी टोला मैदान में शाह एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही मैदान में हेलीकॉप्टर पहुंचा, उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसी क्रम में कई लोग चाहरदीवारी के ऊपर चढ़ गए और दीवार गिर गई।

इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सभास्थल पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में हालांकि शाह ने सभा को संबोधित किया और घायल लोगों के लिए खेद जताया। बगहा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending