Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आतंकवाद से निपटने में अफ्रीका संग सहयोग मजबूत करेगा भारत : मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अफ्रीका में आतंकवादी घटनाओं में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी देशों के साथ समुद्री सुरक्षा व आतंकवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। यहां भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ कड़ियां हैं, जो भारत और अफ्रीका को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करती हैं।

उन्होंने कहा, “आज की तारीख में दुनिया के कई हिस्सों में हिंसा व अस्थिरता की आंधी में भी बेहतर भविष्य का दीया टिमटिमा रहा है। जब आतंकवाद अफ्रीका के स्कूलों, सड़कों, समुद्र तटों व मॉलों में लोगों का जीवन खत्म करता है, तो भारत उस दर्द को अपना समझकर उसे महसूस करता है। और हम उन कड़ियों को देखते हैं, जो हमें आतंकवाद के खतरे के प्रति एकजुट करता है।”

उन्होंने कहा कि जब देश गृह युद्ध में फंसते हैं, तो उससे कोई अछूता नहीं रहता है।

मोदी ने कहा, “हम यह भी महसूस करते हैं कि जब हमारे महासागर व्यापार के लिए सुरक्षित नहीं रह जाते, तो इसका खामियाजा हम सबको उठाना पड़ता है। हम जानते हैं कि हमारा साइबर नेटवर्क व्यापक मौके लाता है, लेकिन साथ में यह जोखिम भी पैदा करता है। जब सुरक्षा की बात आती है, तो दूरी हमें अलग नहीं कर सकती।”

उन्होंने कहा, “यही कारण है कि हमारी इच्छा समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने और आतंकवाद व चरमपंथ से निपटने की है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र का व्यापक सम्मेलन अवश्य होना चाहिए।”

मोदी ने कहा कि भारत अफ्रीकी संघ के शांति प्रयासों को अपना समर्थन बरकरार रखेगा।

उन्होंने कहा, “हम यहां तथा अफ्रीका में अफ्रीकी शांतिरक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान से संबंधित फैसलों पर हमारी आवाज एक होनी चाहिए।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending