Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बाल कलाकारों के साथ काम करने में घबराया नहीं : जैक

Published

on

Loading

मुबंई | निर्देशक रॉब लेटरमैन की फिल्म ‘गूजबंप्स’ में तीन किशोरों के साथ काम करने वाले अभिनेता जैक ब्लैक का कहना है कि वे बच्चों के साथ काम करने को लेकर बिल्कुल नहीं घबराए हैं। जैक ने एक बयान में कहा मैंने जब ‘स्कूल ऑफ रॉक्स’ फिल्म शुरू की, तो मैं बच्चों के साथ काम करने को लेकर बेहद घबराया हुआ था क्योंकि मैने पहले कभी बच्चों के साथ काम नहीं किया था। मुझे लगता था कि ‘अगर वे मुझे पसंद नहीं करेंगे तो क्या होगा?’ लेकिन उस फिल्म का मेरा अनुभव इतना अच्छा रहा कि अब मुझे लगता है यह मेरे लिए बढ़िया है। मैं बच्चों के साथ अच्छी तरह काम कर पाता हूं।

जैक ने कहा मैं अब इन्हें बच्चा नहीं समझता क्योंकि वे बहुत होशियार और सियाने हैं। लेकिन मुझे लगता है कि आप अभी भी बच्चे हैं और अभी भी किशोर ही हैं। पुस्तक श्रृंखला ‘गूजबंप्स’ पर आधारित यह फिल्म भारत में शुक्रवार को 2डी और 3डी में अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending