Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फतेहपुर सीमा पर रोके गए लक्ष्मीकांत

Published

on

Loading

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को शनिवार को पुलिस ने फतेहपुर सीमा में प्रवेश करते हुए रोक लिया। वह सुल्तानपुर घोष थाने के मंड़वा गांव जा रह थे, जहां दशहरा के दिन दो वर्गो में संघर्ष हुआ था।

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी रायबरेली से फतेहपुर जा रहे थे कि सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें पुलिस ने सुल्तानपुर घोष थाना के मंड़वा गांव जाने से रोक लिया। उन्हें रोकने लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल सीमा में तैनात किया था।
रोके जाने पर बाजपेयी ने कहा, “जितना पुलिस बल उन्हें रोकने में लगाया गया है, यदि उससे कम मंड़वा गांव में तैनात किया गया होता तो वर्ग विशेष के लोग देवी विसर्जन का परंपरागत रास्ता न रोकते और न ही वर्ग संघर्ष की नौबत आती। प्रदेश में प्रशासन की नाकामी की वजह से कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की है और सरकार इसे रोकने में विफल रही है।”

गौरतलब है कि दशहरे के दिन देवी विसर्जन करने जा रहे देवी भक्तों का रास्ता एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा रोक लेने से मंड़वा गांव में वर्ग संघर्ष हो गया था और स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending