Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में पाकिस्तान की गोलाबारी में दो घायल

Published

on

जम्मू, पाकिस्तान की गोलाबारी, दो घायल, जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले, सीमा सुरक्षा बल

Loading

जम्मू| जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से रातभर हुई गोलाबारी में दो नागरिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में बताया, “सांबा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कल (शनिवार) रात 9.20 बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने गोलाबारी और गोलीबारी शुरू कर दी।” अधिकारी ने कहा, “सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया और आज (रविवार) सुबह 3 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी हमले में सांबा जिले के मावा गांव के दो स्थानीय नागरिक कैलाशो देवी (40) और प्रीतम चंद (45) घायल हो गए।

इस क्षेत्र के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) घायल को बुलेटप्रूफ वाहन में सांबा जिले के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने कैलाशो देवी को जम्मू के ही गवर्मेट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बोबियां गांव में भी अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी की।”

“पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शनिवार को रात 11.30 बजे शुरू हुई और यह आज (रविवार) सुबह 2.30 बजे तक जारी रही। इन हमलों में अभी तक जान-माल की हानि की कोई जानकारी नहीं मिली है।” जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार (23 अक्टूबर) से हो रही अकारण गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। पाकिस्तानी गोलाबारी में कई दुधारू जानवरों के भी मरने और घायल होने की खबरें हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending