Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव ‘टर्निंग प्वाइंट’ : नड्डा

Published

on

Loading

पटना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में हो रहा विधानसभा चुनाव प्रदेश की राजनीति के लिए ‘टर्निग प्वाइंट’ साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलेगी।

नड्डा ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि यहां के लोग संकुचित विचारों और छोटे-छोटे मुद्दे से ऊपर उठकर विकास के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। नड्डा ने कहा, “चुनाव प्रचार के दौरान देखने से यह स्पष्ट है कि बिहार के लोग राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए इच्छुक हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर वर्तमान सरकर बदलना चाह रहे हैं।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में कई कारण ऐसे हैं, जिनके लिए वर्तमान सरकार बदलना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यहां के लोगों का सपना तभी पूरा हो पाएगा, जब यहां राजग की सरकार होगी। यहां के लोग छोटे-छोटे मुद्दों से हटकर विकास की ओर देख रहे हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending