Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

संगीत एक जटिल दुनिया : अमिताभ

Published

on

Loading

मुंबई। कई फिल्मों में अपनी गायकी की प्रतिभा दिखा चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि गीतों को बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण संगीत आज काफी ‘जटिल’ हो गया है। अमिताभ फिलहाल स्टार प्लस के शो ‘आज की रात है जिंदगी’ की मेजबानी कर रहे हैं। उन्हें शो के हर एपिसोड की शुरुआत में गाते देखा जा सकता है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में पोस्ट किया, “यह काफी जटिल दुनिया है। यह सही गायन के बजाय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर रहा है। गीतों में जो खामी रह जाती थी, उसे अब कम्प्यूटर से ठीक कर लिया जाता है। गीत गाना अब उलझन में नहीं डालता।” रिकार्डिग रूम के अंदर गाने के दौरान की अपनी कुछ फोटो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, “पिछले गीतों को नया रूप दिया जा रहा है। वे कीमत मांगते हैं और यह कीमत समय व समर्पण है।” उन्होंने कहा कि संगीत हालांकि एक अलग दुनिया है, लेकिन यदि यह हमारी जिंदगी में न हो तो जिंदगी एक भूल की तरह होगी।

मनोरंजन

इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘सिंघम अगेन’, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से होगा क्लैश

Published

on

Loading

मुंबई। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सिंघम अगेन की रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं।

पहले यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आने वाली थी। तारीख में बदलाव का मतलब है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 से होने वाला है। वह भी दिवाली पर इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल और स्टार कास्ट के नाम वाला एक पोस्टर शेयर किया। कैप्शन में रोहित ने लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दिवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं…

वहीं अजय देवगन ने लिखा: सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में दहाड़ेगा। इससे पहले गुरुवार को अपनी अपकमिंग फिल्म औरों में कहां दम था के ट्रेलर रिलीज के दौरान अजय ने फिल्म के बारे में अपडेट शेयर किया था और बताया था फिल्म का अभी भी कुछ काम बाकी है, हमें कुछ पार्ट्स की शूटिंग करनी है। यह एक बड़ी फिल्म है, और हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते, क्योंकि जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन उनकी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। उनके कॉप यूनिवर्स में फिल्म सिंघम, सिंघम रिटर्न, सूर्यवंशी और सिंबा शामिल हैं। इसका निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्स ने रिलायंस एंटरटेनमेंट, जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स के साथ किया है।

Continue Reading

Trending