Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश में पत्रकार को गोली मारी

Published

on

Loading

लखनऊ,| उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक पत्रकार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यह लूटपाट की कोशिश का मामला जान पड़ता है। पत्रकार दीपक गुप्ता सोमवार शाम स्कूटर पर अपनी शिक्षिका पत्नी को मलकंठौर स्थित प्राथमिक स्कूल से लेने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घर लौटते समय हसनपुर और चिधरुआ के बीच मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन्हें करीब से गोली मारी और फरार हो गए।

उनके साथ मौजूद उनकी पत्नी ने तुरंत घर पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायल दीपक को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने कहा कि यह लूटपाट की कोशिश का मामला जान पड़ता है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम पीड़ित की पृष्ठभूमि और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उससे किसी से दुश्मनी तो नहीं थी।”

बीते छह महीनों में कई पत्रकारों पर हमले हो चुके हैं।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending