Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेंगलुरू इंडिया बायो 2016 नौ फरवरी से

Published

on

Loading

बेंगलुरू| बेंगलुरू इंडिया बायो 2016 अगले साल नौ से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। ‘वॉट्स ट्रेंडिंग इन बायोटेक इंडिया’ थीम वाले इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में मल्टी-ट्रैक सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो, मंत्रणा और कई अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। कर्नाटक के आईटी, जैव प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एस.आर. पाटिल ने कहा कि कार्यक्रम में 15 देशों के 100 विशेषज्ञ, 100 प्रदर्शक और 3,000 व्यापार पर्यटक हिस्सा लेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कर्करोग (कैंसर) विज्ञान, असाधारण बीमारियों व अन्य चीजों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें 100 युवा शोधकर्ता पोस्टर सत्र के जरिये नए शोध पेश करेंगे। जैव प्रौद्योगिकी पर होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन कर्नाटक सरकार और विजिन ग्रुप अन्य की मदद से कर रहा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending