Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

गायिका जेसी, ल्यूक के रिश्तों में दरार

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस | पॉप गायिका जेसी जे. अपने गायक-गीतकार प्रेमी ल्यूक जेम्स से अलग हो गई हैं। जेसी को लगता है कि जेम्स उनकी प्रसिद्धि का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार जेसी को ल्यूक से बहुत प्यार था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें ल्यूक की नीयत पर शक होने लगा।

ल्यूक ने जेसी को ट्विटर पर फॉलो करना बंद कर दिया है। जेसी ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर एक प्रेरक संदेश पोस्ट किया। जेसी ने ट्वीट किया “तुम्हारी जिंदगी में यह लड़की आई। तुम जितना सोचते हो उससे कहीं अधिक हिम्मती हो।” ल्यूक ने इस महीने की शुरुआत में ट्विटर पर एक गुप्त संदेश भी पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था| आप सभी को प्यार की जरूरत होती है, लेकिन जब वह वास्तविक हो। दोनों का यह अलगाव सभी के लिए चौंकाने वाला है, क्योंकि कुछ माह पहले ही जेसी ने अपनी गृहस्थी बसाने की इच्छा जताई थी।

   

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending