Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरियाई सीमा पर 3 तुर्की सैनिक मारे गए

Published

on

Loading

अंकारा| सीरिया-तुर्की सीमा पर मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में कम से कम तीन तुर्की सैनिकों की मौत हो गई। समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ ने ‘एनातोलिया समाचार एजेंसी’ के हवाले से बताया कि दुर्घटना सनलिउर्फा शहर में हुई। सनलिउर्फा शहर के मेयर ने बताया कि गार्ड की ड्यूटी पर तैनात सैनिकों की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मेयर ने बताया कि यह अस्पष्ट है कि गोलियां किस तरफ से चलाई गईं। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

हमले के बाद, सीमा पर तुर्की सेना के विशेष बलों को तैनात किया गया है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending