Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड में धर्मांतरण-रोधी कानून बने : विहिप

Published

on

Loading

रांची| झारखंड के गुमला जिले में कथित रूप से बड़ी संख्या में जनजातीय लोगों का धर्मातरण कर उन्हें ईसाई बनाए जाने के मामले पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राज्य में धर्मातरण-रोधी कानून बनाने की मांग की है। विहिप के नेता प्रमोद मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, “झारखंड में धर्मातरण विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। जनजातीय लोगों का धर्मातरण कर ईसाई पादरी चुपचाप अपने एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

मिश्रा ने कहा, “पिछले 15 दिनों में, नौ जनजातियों में से एक असुर जनजाति के 300 से अधिक लोगों का धर्मातरण कर उन्हें ईसाई बनाया गया।”

गुमला जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार, घाघरा और विसुपुर ब्लॉक के करीब 100 लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया। स्थानीय मीडिया का कहना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में धर्मातरण विरोधी कानून है और विहिप ने झारखंड सरकार से भी इसे लागू किए जाने की मांग की है।

विहिप के ‘घर वापसी’ अभियान के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, “घर वापसी अभियान में लोग अपने मूल धर्म में लौट आते हैं। हम किसी पर हिदू धर्म अपनाने के लिए दबाव नहीं डालते हैं।”

 

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ बेमेतरा में बड़ा हादसा: बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से 10 लोगों की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से 10 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

बता दें कि यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी के पास हुई है। जोरदार धमाके के बाद कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है। घायलों को तुरंत रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन घटनास्थल पर पहुंच रही हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है।

बेमेतरा कलेक्टर ने बताया कि मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं कुल कितने लोग घायल हुए हैं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Continue Reading

Trending