अन्तर्राष्ट्रीय
सऊदी अरब में हाथ काटने की घटना की भारत ने की निंदा
नई दिल्ली | सऊदी अरब में एक नियोक्ता द्वारा अपने यहां काम करने वाली एक भारतीय घरेलू सहायिका का हाथ काटने की घटना को भारत ने अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि वह भारतीय महिला के लिए न्याय की मांग करेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा सऊदी अरब में एक भारतीय महिला से जिस तरह का व्यवहार किया गया |उससे हम बेहद आहत हैं।
उन्होंने कहा यह अस्वीकार्य है। हम इस मुद्दे को सऊदी अरब के अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। हमारा दूतावास पीड़िता से संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि रियाद में भारतीय मिशन ने अस्पताल में कस्तूरी मणिरत्नम से मुलाकात की जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
उन्होंने कहा रियाद में हमारा मिशन मुद्दे को मजबूती से सऊदी अधिकारियों के समक्ष उठाएगा। हमने मुद्दे को सात अक्टूबर को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया और इसके लिए जिम्मेदार मामले में कड़ी कार्रवाई करने व नियोक्ता को कड़ी सजा देने की मांग की। भारतीय मिशन के अधिकारियों ने पुलिस थाने के प्रमुख व जांच अधिकारी से मुलाकात की और बिना किसी विलंब के महिला का बयान लेने घटना की स्वतंत्र जांच कराने व सऊदी अरब के नागरिक (नियोक्ता) के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करने का निवेदन किया।
मंत्री ने कहा सऊदी के नियोक्ता को उसके इलाज का खर्च देना चाहिए। पुलिस ने भारतीय अधिकारियों को तेजी से व निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु में वेल्लोर के काटपाडी के निकट मुंगीलेरी गांव की निवासी मणिरत्नम ने सऊदी सरकार के पास अपने सऊदी नियोक्ता पर दुर्व्यवहार करने व ढंग से खाना न देने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद नियोक्ता ने उस पर हमला किया। उसने कथित तौर पर घर से भागने की कोशिश की, जहां वह पकड़ी गई, जिसके बाद उसके हाथ काट डाले गए। मणिरत्नम वर्तमान में रियाद के किंगडम अस्पताल में भर्ती है।
अन्तर्राष्ट्रीय
गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत
नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।
यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।
स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।
-
नेशनल3 days ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल2 days ago
सपा के राज में दंगों को उप्र की पहचान बना दिया गया था: पीएम मोदी
-
नेशनल2 days ago
मिर्जापुर में बोले पीएम मोदी- हमारे देश का पवित्र संविधान इंडी गठबंधन के निशाने पर है
-
नेशनल2 days ago
गुजरात: राजकोट के गेम जोन में आग से अबतक 30 की मौत, मृतकों में 12 बच्चे भी शामिल
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत
-
नेशनल2 days ago
भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, दिल्ली में 47 के करीब
-
खेल-कूद2 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
प्रादेशिक2 days ago
नासिक: सुराणा ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 26 करोड़ नकद, 90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का पता चला