Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजधानी दिल्ली में सर्द सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सर्द रहा और कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने और शाम को फिर से कोहरा छाने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार सुबह दिल्ली में कोहरा छाया रहा और मौसम सर्द रहा। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।”

दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 90 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन

Published

on

Loading

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। वह 45 साल के थे। उन्हें आज सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाय गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, इतने कम उम्र में दुनिया छोड़ जाने से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

साल 2019 में बादशाहपुर से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर राकेश दौलताबाद विधायक बने थे। 2019 से पहले दो बार राकेश दौलताबाद चुनाव लड़ चुके थे. राकेश दौलताबाद फिलहाल बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि राकेश दौलताबाद को सुबह करीब 10 बजे हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गुरूग्राम के पालम विहार के मणिपाल अस्पताल में राकेश दौलताबाद का निधन हो गया।

निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं। राकेश दौलताबाद के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. परिवारजनों और समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Continue Reading

Trending