Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में धूप खिली, ठंड से राहत

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई जिलों में मंगलवार सुबह धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में धूप रहेगी लेकिन पूर्वाचल के कुछ जिलों में कोहरे का असर मंगलवार को भी दिखाई दिया। धूप निकलने के कारण तापमान में हालांकि मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9.7 डिग्री, गोरखपुर का 8.5 डिग्री और झांसी का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending