Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में धूप, तापमान में गिरावट के आसार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में थोड़ी कमी दर्ज किए जाने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी, जिससे गर्मी का एहसास होगा। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किए जाने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 24.2 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे का आरोपी उदयपुर के होटल से गिरफ्तार, लाया गया मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 13 मई को घाटकोपर में दुर्घटनाग्रस्त हुए होर्डिंग वाली कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उदयपुर में अपने गुप्त ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुंबई में हादसे के बाद भावेश उदयपुर के एक होटल में आकर छिपा था। भावेश को मुंबई क्राइम ब्रांच पूरे देश में ढूंढ रही थी आखिरकार वह उदयपुर में एक होटल मे छिपा हुआ मिला। मुंबई में हुए खौफनाक हादसे के चार दिन बाद यह बहुत इस मामले में ये गिरफ्तारी हुई है।

होर्डिंग दुर्घटना मामले के अलावा, भिंडे शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई अन्य मामलों का सामना कर रहा है। वह राजनीति से जुड़े होने का दावा भी करता है। भिंडे को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को कहा कि नागरिक टीमों ने अब तक 71 वाहनों के अवशेष बरामद किए हैं, जिनमें दो ट्रक, 31 चारपहिया वाहन, 8 ऑटोरिक्शा और 30 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

Continue Reading

Trending