Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आर्थिक मदद देने में भेदभाव न करें अखिलेश : भाजपा

Published

on

Loading

आगरा | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सहायता राशि देने में भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने दादरी हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आगरा में सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे वाजपेयी ने कहा कि किसी भी पीड़ित को आर्थिक मदद देने में भेदभाव नहीं करना चाहिए।

उन्होंने दादरी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिए जाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस तरह की सहायता देते समय विवेक से काम लेना चाहिए और बरेली में गोकशी करने वालों को पकड़ने के दौरान शहीद हुए लखीमपुर के एक दारोगा को भी मदद देने के बारे में सोचना चाहिए।

वाजपेयी ने कहा, “दरोगा का परिवार भी बहुत गरीब है। अभी तक मुख्यमंत्री ने इस परिवार की मदद क्यों नहीं की? यह विचारणीय है। मदद देने के मामले में सूबे के मुखिया को धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। दादरी हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। किसी के जख्मों को कुरेदने से किसी को लाभ नहीं मिलेगा। कानून को अपना काम करने देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में अपने आवास पर मृतक अखलाक के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की थी। एक दिन पहले ही सरकार ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की बजाय 20 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया था।

 

 

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending