Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : 9 साल का बच्चा दुष्कर्म में गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया इलाके की पुलिस ने शनिवार को छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नौ साल के बच्चे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी चौथी कक्षा का छात्र है और पीड़िता दूसरी कक्षा में पढ़ती है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो दिन पूर्व छह साल की बच्ची चीनी लेने दुकान गई थी, घर और दुकान के बीच पड़ने वाले गन्ने के खेत में पहले से बैठे नौ साल के एक लड़के ने उसे खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्चे की गिरफ्तारी के बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह (बच्चा जेल) भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी चौथी कक्षा और पीड़िता दूसरी कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending