Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लालू से ‘जंगलराज’, कांग्रेस से ‘भ्रष्टाचार’ आएगा : शाह

Published

on

Loading

पूर्णिया| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के आने से जहां ‘जंगलराज’ आएगा, वहीं कांग्रेस के आने से भ्रष्टाचार आएगा। शाह ने कहा कि बिहार में विकास लालू-नीतीश की जोड़ी नहीं ला सकती है। इन्होंने बिहार को जात-पात की राजनीति में बांट दिया है।

पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “बिहार में बिजली, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है। लालू के शासनकाल को जंगलराज कहा जाता है। आज वहीं लालू, नीतीश के कंधे पर सवार होकर आ रहे हैं। अगर ये आ जाएंगे तो बिहार में जंगलराज-दो आएगा।”

नीतीश ने कहा था कि बिहार को किसी की मदद की जरूरत नहीं है। उनके बयान पर शाह ने तंज कसते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए पैकेज दिया, परंतु अहंकार में नीतीश कहते हैं कि बिहार को पैकेज की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “बिहार की सरकार जितना तीन साल में खर्च करेगी, उतना एक ही बार में मोदी जी ने बिहार को दे दिया। लालू, नीतीश कांग्रेस जवाब दें कि 10 वर्ष तक दिल्ली में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, कितना पैसा दिया। वह सरकार बिहार को प्रत्येक वर्ष मात्र 10 हजार करोड़ रुपये देती थी।”

उन्होंने कहा, “बिहार के पास अकूत संपदा है। देश के विकास में बिहारी युवा का पसीना लगा है। बिहारियों ने देश को समृद्घ बना दिया है, लेकिन सरकारों के कारण बिहार समृद्घ नहीं हुआ।”

उन्होंने कहा कि सीमांचल के युवा को अब गुजरात नहीं जाना होगा, यहीं कारखाना लगेगा और रोजगार मिलेगा।

बिहार में सीमांचल को सबसे पिछड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बननी तय है, परंतु भाजपा की सोच है कि सीमांचल से भी सत्ता में भागीदारी हो।

शाह ने कहा कि लालू रोज-रोज इस चुनाव को जाति का स्वरूप देना चाहते हैं, परंतु भाजपा यह चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है।

 

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending