Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मारुति सुजुकी की बिक्री 3.7 फीसदी बढ़ी

Published

on

Loading

मुंबई| देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुरुवार को कहा कि सितंबर महीने में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 3.7 फीसदी बढ़ी। आलोच्य महीने में कंपनी ने 1,13,759 कारें बेचीं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,09,742 कारें बेची थी।

घरेलू बाजार में बिक्री 6.8 फीसदी बढ़कर 1,06,083 कारों की रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 99,290 थी।

निर्यात इस दौरान हालांकि 26.6 फीसदी गिरावट के साथ 7,676 कारों का हुआ। एक साल पहले की समान अवधि में यह संख्या 10,452 थी।

आलोच्य महीने में अल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट, रिट्ज, सिलेरियो, डिजायर, डिजायर टूर, एसएक्स4 और सियाज मॉडलों वाली यात्री कार खंड में बिक्री 7.9 फीसदी बढ़कर 87,916 कारों की हुई, जो एक साल पहले 81,447 थी।

जिप्सी, एर्टिगा और एस-क्रॉस मॉडलों वाले उपयोगिता वाहन खंड में बिक्री 5.9 फीसदी बढ़कर 6,331 वाहनों की हुई, जो एक साल पहले समान अवधि में 5,980 थी।

ओम्नी और इको मॉडल वाले वैन खंड में बिक्री 0.2 फीसदी घटकर 11,836 कारों की रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 11,863 थी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending