Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘कट्टी बट्टी’ ने पहले दिन में कमाए 5.28 करोड़ रुपये

Published

on

Loading

मुंबई। निर्देशक निखिल आडवाणी की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ ने अपने पहले दिन में 5.28 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में कंगना रनौत और इमरान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। बयान में कहा गया, शुक्रवार को फिल्म 12,00 स्क्रीनों पर प्रदर्शित हुई। फिल्म के प्रचार से शुरुआत अच्छी साबित हुई।

फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है। शुक्रवार को यह फिल्म डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ के साथ प्रदर्शित हुई। भारत में ही नहीं, फिल्म को विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने पहले ही दिन 5.3 लाख रुपये कमाए।

मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई का है समर्थक

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बनवारी लाल गुर्जर है। वो लॉरेंस बिश्नोई का समर्थक बताया जा रहा है।

इसने यूट्यूब चैनल पर पर एक वीडियो अपलोड करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और उनके गिरोह के सदस्य मेरे साथ हैं। मैं सलमान खान को मार डालूंगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ ये वीडियो आरोपी ने राजस्थान में एक हाईवे पर वीडियो बनाया। उसे अपने चैनल पर अपलोड किया। जिसकी जांच करने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग मामले में एक्टर का बयान दर्ज किया था। रिपोर्ट के मुताबकि, सलमान खान का बयान 9 पन्नों में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात उनके घर पर पार्टी थी, जिसके कारण उन्हें देर से नींद आई और वह सुबह गोलियों की आवाज सुनकर उठे थे। वहीं अरबाज का बयान 4 पन्नों में दर्ज किया गया और उन्होंने कहा कि घटना के समय वो अपने जुहू वाले घर पर थे।

बता दें सलमान खान फायरिंग मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कुल 29 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सलमान खान के पिता सलीम खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Continue Reading

Trending