Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

वीवीआईपी लिस्ट से बाहर हुआ वाड्रा का नाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की अब हवाईअड्डों पर आम लोगों की तरह तलाशी ली जाएगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को उनका नाम उन अतिमहत्वपूर्ण (वीवीआईपी) लोगों की सूची से हटा दिया जिन्हें हवाई अड्डों पर तलाशी से छूट मिली हुई है।

सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वाड्रा का नाम ‘नो फ्रिस्किंग लिस्ट’ से निकाल दिया गया है। अब उनकी किसी भी अन्य मुसाफिर की ही तरह जांच की जाएगी। वाड्रा ने कहा था कि वह वीवीआईपी या वीआईपी नहीं हैं। इसलिए उनका नाम इस सूची से हटा दिया जाए।

इस बीच कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसने वाड्रा का नाम हटाने के लिए बहुत लंबा समय लगा दिया। कांग्रेस प्रवक्ता टाम वडक्कन ने कहा, “आखिर उन्होंने (सरकार) क्यों उनका (वाड्रा का) नाम सूची से हटाने में इतना समय लगाया।”

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending