Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर यातायात बहाल

Published

on

Loading

शिमला। कालका-शिमला रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक चार्टर्ड विशेष टॉय ट्रेन पलटने से यह रेलवे लाइन प्रभावित थी। चार्टर्ड विशेष टॉय ट्रेन में 37 विदेशियों का एक दल सवार था। इस हादसे में दो ब्रिटिश नागरिक मारे गए थे।

यह विशेष टॉय ट्रेन शनिवार को हरियाणा राज्य के कालका शहर के करीब पटरी से उतर गई थी, जिसके बाद से ही कालका-शिमला रेलवे लाइन बाधित थी। शिमला रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कालका-शिमला रेलवे लाइन पर पिछली रात ही यातायात बहाल कर दिया गया था। एहतियातन इस सेक्शन पर रेलगाड़ियों की रफ्तार कम कर दी गई है। इसलिए कालका और शिमला के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों को दूरी तय करने में एक-डेढ़ घंटे से अधिक समय लगेगा।”

अधिकारी ने कहा कि कालका और शिमला के बीच चलने वाली सभी रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से चल रही हैं। टॉय ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतरने की इस घटना में दो ब्रिटिश नागरिक मारे गए थे और सात अन्य विदेशी घायल हुए थे। पुलिस महानिरीक्षक जहूर जैदी ने फोन पर बताया, “दोनों मृतक महिलाएं हैं, जिनकी पहचान लोरेन टोनर और जोआन निकोल्स के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 60 साल है।” हादसे में बाल-बाल बचे एक विदेशी ने पुलिस को बताया कि एक मोड़ से गुजरते समय तेज रफ्तार ही हादसे की वजह है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending