Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय संस्था नाइजीरिया में खोलेगी नेत्र अस्पताल

Published

on

Loading

अबुजा। नाइजीरिया की राजधानी में भारत की एक स्वयंसेवी संस्था, भारतीय प्रवासियों और रोटरी क्लब के सहयोग से एक नेत्र अस्पताल खोलेगी। मीडिया की एक रपट से यह जानकारी मिली। नाइजीरिया के समाचार पत्र ‘द गार्जियन’ की सोमवार की एक रपट के मुताबिक, प्रवासी भारतीय तथा रोटरी क्लब ऑफ लागोस-पाल्मग्रोव एस्टेट के सहयोग से ‘द इंडो आई केयर फाउंडेशन’ ने लागोस में एक चैरिटेबल नेत्र अस्पताल के निर्माण को लेकर कार्य शुरू कर दिया है।

कुल 27 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से निर्मित होने वाले इस अस्पताल में नेत्र प्रत्यारोपण सहित नेत्र से संबंधित बीमारियों का इलाज एवं सर्जरी होगी। रोटरी क्लब ऑफ लागोस-पाल्मग्रोव एस्टेट्स के पूर्व अध्यक्ष नारनभाई पटेल ने कहा, “नाइजीरिया के लोगों के नेत्र के इलाज के लिए साल 2005 में ‘मिशन फॉर विजन’ नामक एक कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। तब से लेकर अब तक भारत के नेत्र चिकित्सक इस देश के लोगों के नेत्र के इलाज के लिए यहां आते रहे हैं।”

मानवीय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय प्रवासियों, नाइजीरिया के प्रख्यात लोगों व रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से एक अस्पताल की स्थापना का फैसला लिया गया। अस्पताल के लिए भूमि मुहैया कराने के लिए पटेल ने लागोस स्टेट गवर्नमेंट व लागोस के राजा रिलवान अरेमू अकियोलू की प्रशंसा की। अस्पताल के एक साल के अंदर निर्मित हो जाने की संभावना है, जिसमें नेत्र संबंधी रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक साधन उपलब्ध होंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।

विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।

Continue Reading

Trending