Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘सिल्क सिटी’ में पीएम की परिवर्तन रैली आज, लाखों के शामिल होने का दावा

Published

on

Loading

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को बिहार की ‘सिल्क सिटी’ यानी भागलपुर में ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर भागलपुर का हवाईअड्डा मैदान पूरी तरह तैयार है। पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। रैली में भाग लेने के लिए लोग सुबह से ही हवाईअड्डा मैदान पहुंचने लगे हैं।

रैली के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रैली में लाखों लोगों के शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। हवाईअड्डा मैदान में दो मंच बनाए गए हैं। शाहनवाज के अनुसार, इस रैली में भाजपा के कई केन्दीय मंत्री सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

मोदी की आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में मुजफ्फरपुर, गया और सहरसा के बाद यह चौथी ‘परिवर्तन रैली’ होगी। इधर, जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल और हवाईअड्डा की स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) निगरानी कर रहा है। प्रधानमंत्री अपराह्न् 12.45 बजे पूर्णिया के हवाईअड्डे पर उतरेंगे। वहां से वायुसेना के विमान से 1.20 बजे भागलपुर हवाईअड्डा पट्टी पर उतरेंगे। रैली को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending